
Bharat varta desk:
ईद के दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना गांव में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में स्कूल बस पलटने से पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के मुताबिक स्कूल बस ड्राइवर शराब के नशे में था और बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। नतीजा यह हुआ कि ओवरटेक करते समय बस पलट गई और बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
एक दूसरी घटना में ईद की खुशियां उस समय काफूर हो गई जब एक डम्पर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा पीलीभीत-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को हुआ. यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग ईद मिलन के लिए अपने दोस्तों के घर जा रहे थे। जहानाबाद थाने के प्रभारी(एसएचओ) मुकेश कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More