बड़ी खबर

ईडी ने सुपर टेक कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार, नोएडा में गगनचुंबी इमारत बनाने वाली कंपनी

Bharat varta desk:

ईडी (ED) ने कंस्ट्रक्शन कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके दिल्ली ऑफिस से गिरफ्तार किया है। ईडी आरके अरोड़ा से पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भी ईडी ने समन भेजकर आरके अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि सुपर टेक कंपनी ने ही नोएडा में बहुमंजिल इमारत का निर्माण कराया था जिसे बाद में ढाह दिया गया। इसके चेयरमैन आरके अरोड़ा बिल्डरों के संगठन नेरेडको के चेयरमैन भी हैं।

कई राज्यों में दर्ज है एफआईआर

सुपरटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हुई हैं। इन्हीं एफआईआर के बेस पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ईडी ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की थी। इन सभी एफआईआर में एक जैसा आरोप था। आरोप था कि कंपनी और उसके डायरेक्टर अपनी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में बुक किये गए फ्लैटों के खिलाफ संभावित खरीदारों से एडवांस रकम लेकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। आरोप लगाया गया कि कंपनी टाइम पर फ्लैटों का कब्जा देने में फेल रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago