
Bharat varta desk:
झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन से ED ने बंद कमरे में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की . ईडी ने हेमंत सोरेन का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया. ये पूरी प्रक्रिया ईडी के दफ्तर की बजाय सीएम हाउस में हुई. सुबह से ही सीएम आवास के बाहर हजारों कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे और ईडी की पूछताछ खत्म होने तक सीएम आवास के बाहर डटे रहे. सीएम हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ खत्म होने के बाद आवास से पैदल ही निकल गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया. वह एलपीएन शाहदेव चौक पर कार्यकर्ताओं से मिले. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं. हम न कभी झुके हैं, न डरे हैं. हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा, ये वादा करता हूं. जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट से सीएम हाउस लौट गए. उधर मिली जानकारी के अनुसार ईडी की पूछताछ अभी पूरी तरह पूरी नहीं हुई है। एक बार और ईडी के अधिकारी सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री से पूछताछ कर सकते हैं।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More