
Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व जालंधर में ईडी अधिकारियों द्वारा उससे दिनभर पूछताछ की गई । वह चन्नी की साली का बेटा है।
बालू घोटाले मामले में 18 जनवरी को ईडी ने उसके चंडीगढ़, लुधियाना, मोहाली और फतेहगढ़ के दस अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे थे।
प्रवर्तन निदेशालय बालू के अवैध खनन करने वाले छह ठेकेदारों और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है। इस दौरान जांच एजेंसी ने हनी और उसके सहयोगी के आवास से छह करोड़ रुपये और प्रापर्टी के कागजात जब्त किए थे। इस कड़ी में हनी और उसके सहयोगी के ठिकानों से 10.7 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 21 लाख का सोना और 12 लाख की रोलेक्स घड़ी बरामद की थी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More