पॉलिटिक्स

इफ्तार की राजनीति, पटना में मुद्दा गरमाया तो बीएचयू में कुलपति के खिलाफ हंगामा,छात्र बोले- इफ्तार पार्टी करनी है तो जेएनयू या एएमयू जाएं वीसी



Bharat varta desk:
इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है मगर इफ्तार पार्टी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। पटना से लेकर बीएचयू और दूसरे राज्यों में इफ्तार पार्टी को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने से पटना से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारे में भूचाल सा मच गया। कल जनता दल यू की ओर से हज भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत करने गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह आदर के साथ कार में बिठा कर विदा किया वह बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों घटनाओं को सरकार के गिरने और बनने से जोड़कर देखा जा रहा है।
उधर बीएचयू के महिला महाविद्यालय में बुधवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो. एसके जैन के साथ ही रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी को लेकर बीएचयू में नया बखेड़ा शुरू हो गया है। छात्रों के एक धड़े ने इसका विरोध किया है जिनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी हैं।


छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस निकाला। फिर कुलपति आवास पर पहुंचकर पुतला भी फूंका।छात्रों का कहना है कि परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन निंदनीय है। पिछले 5 साल से कोई इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था। छात्रों ने कहा कि यदि कुलपति को इफ्तार पार्टी करनी है तो जेएनयू या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जाकर करें। उन्होंने कहा कि क्या नवरात्र की भी पार्टी कुलपति आयोजित कराएंगे।
उधर दूसरी ओर बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार की परंपरा रही है। इसमें कुलपति समेत अन्य अधिकारी शामिल होते हैं। कोरोना काल में विश्वविद्यालय बंद होने से इफ्तार का आयोजन नहीं हुआ है। इस पर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

12 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago