बड़ी खबर

इधर समीक्षा बैठक उधर दरभंगा लूट का हुआ खुलासा एक सोना कारोबारी ही निकला मास्टरमाइंड सात आरोपी गिरफ्तार


पटना संवाददाता: इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरती विधि व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग शुरू की उधर दरभंगा के चर्चित सोना लूट कांड का खुलासा हो गया. लूट कांड का आरोपी शहर का एक सोना व्यवसाई ही निकला है.
पुलिस ने लूट के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर करोड़ों का सोना तब लूट लिया था जब पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे. उस दिन बदमाशों ने 20 राउंड से अधिक गोलियां भी चलाई थी. इस घटना में सरकार और पुलिस की भारी फजीहत हुई थी. लेकिन आज पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. बताया जा रहा है कि शहर के सोना व्यवसाई ने इस घटना को अंजाम दिलवाया है. बता दें कि मुख्यमंत्री अभी सुबह में प्रति अपराध की घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए गृह सचिव, प्रधान सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत आला अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं. राज्य के सभी जिलों के डीएम, एसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

16 minutes ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

21 hours ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

3 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

4 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

4 days ago