
Bharat Varta desk:
भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमना शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ एक समारोह में प्रयागराज में थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में इंदिरा गांधी को अयोग्य करार देने का इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला बड़ा ही साहस भरा था।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने 1975 के आम चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अयोग्य करार दिया था। इस फैसले ने देश को हिला कर रख दिया था। इसी के फलस्वरूप देश में आपातकाल लागू हुआ था। बता दें कि कल प्रयागराज में राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में एक नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर चीफ जस्टिस ने भी समारोह को संबोधित किया था।
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More