पॉलिटिक्स

आसनसोल से बिहारी बाबू, बालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने मारी बाजी

Bharat Varta Desk : पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी ने बाजी मार ली है. आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 3.75 लाख वोटों से जीत गए हैं तो वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल कर ली है. टीएमसी की इस शानदार जीत पर पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है.

ममता ने ट्वीट कर कहा, “मैं एआईटीसी पार्टी के उम्मीदवारों को ये निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं. उन्होंने आगे कहा, हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं. हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं का बहुत शुक्रिया और उन्हें सलाम.

बता दें, आसनसोल सीट झारखंड की धनबाद जिले की सीमा से लगी हुई है. यहां पर हिंदी भाषी मतदाता निर्णायक भूमिका में होते हैं. इसी को देखते हुए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. आसनसोल लोकसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रहे बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

6 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

7 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago