बड़ी खबर

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk

प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था जहां आज रविवार को उनका निधन हो गया. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. कल चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.’

आशा भसले को 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था. उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्हें 1981 और 1986 में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा उन्हें 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1996 में फिल्म रंगीला के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड मिला.

आशा के गाने आज भी हर पीढ़ी में पसंद किए जाते हैं. उन्होंने अपनी जादुई आवाज से फैंस के दिलों पर राज किया. उनके सदाबहार गानों में इन आंखों की मस्ती के, दिल चीज क्या है, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, अब के बरस भेज भैया को बाबुल , ये मेरा दिला, पिया तू अब तो आजा जैसे गाने शामिल हैं.

लता मंगेशकर की बहन हैं आशा भोसले. आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था. वो मंगेशकर फैमिली से आती हैं. वो दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं. दीनानाथ मंगेशकर पॉपुलर मराठी थिएटर एक्टर, संगीतकार थे. आशा भोसले की बड़ी बहन लगा मंगेशकर भी देश की दिग्गज सिंगर थीं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

7 hours ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago