
पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी आरसीपी सिंह ही होंगे। इस बात की कयास पहले से ही लगाई जा रही थी। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में खुद नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया और उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव लाया जायेगा और उसे मंजूर कराने की औपचारिकता निभाने के बाद ऐलान कर दिया जाएगा।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रहे राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे कुछ वर्षों तक बिहार प्रतिनियुक्ति के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव रहे थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा से कर जदयू की सदस्यता ली थी और जदयू से राज्यसभा सांसद बनाये गए थे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More