
पटना भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय इस्पात मंत्री और जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट से खुली गाड़ी में सवार होकर वे जनता दल यू कार्यालय की ओर जा रहे हैं। पटना पहुंचने पर बाजे गाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। इसके पहले पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह 6 अगस्त को पटना पहुंचे थे। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां जुटाए गए थे। एयरपोर्ट से जनता दल यू कार्यालय में पहुंचने में उन्हें 3 घंटे लगे थे। आरसीपी सिंह अगले 2 दिनों के दौरान नालंदा और शेखपुरा जिलों में होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More