बड़ी खबर

आरसीपी,हरिवंश और संजय झा की गलत सलाह पर नीतीश आरजेडी से हुए थे, ललन सिंह ने किया खुलासा, तेजस्वी को क्लीन चिट

Bharat varta desk: आज जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर पलटवार किया। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया जिसमें बताया कि राज्यसभा सदस्य हरिवंश, पूर्व मंत्री संजय झा समेत चार नेताओं की गलत सलाह पर नीतीश कुमार आरजेडी से अलग हुए थे।

ललन सिंह ने यहां तक कह दिया कि 2017 में तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोप का कोई मतलब नहीं था, बल्कि 4 खास नेताओं की सलाह पर उन्होंने राजद का साथ छोड़ा था जिन्होंने नीतीश कुमार को सलाह दिया था कि वह राजद को छोड़कर एनडीए के साथ हो जाएं।
ललन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि जिन नेताओं ने हमारे मुख्यमंत्री को सलाह दी थी, उनमें एक हमारे बगल में बैठे हुए हैं। मंच पर बैठे संजय झा की तरफ इशारा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि एक तो यही हैं। इन्होंने भी मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि एनडीए में शामिल हो जायें। इसके अलावे एक नेता हैं हरिवंश जी। हरिवंश जी राज्यसभा के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि एक सलाह देने वाले बीजेपी के एजेंट हैं यानी आरसीपी सिंह।
चौथे शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन इतना कहा कि वे राष्ट्रपति के सलाहकार हो गये। यहां बता दें कि संजय भाजपा से ही जदयू में आए हैं जबकि हरिवंश की भी भाजपा से नजदीकी रही है।

आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस पहलवान सिंह के एक और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी और दूसरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह कुशवाहा बैठे हुए थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

15 hours ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

21 hours ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

5 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

6 days ago