
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार विधानसभा के 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आरजेडी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मगर इनमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव का नाम नहीं है। इस सूची में 20 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनमें आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्धकी, जयप्रकाश यादव, लवली आनंद समेत कई नेता शामिल हैं। इस बीच खबर आ रही है कि नाराज चल रहे लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव कांग्रेस नेता अशोक राम से मिले हैं। अशोक राम के बेटे अतिरेक राम कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद से यह चर्चा होनी शुरू हो गई है कि क्या तेज प्रताप कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं?
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More