
Bharat Varta Desk: अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने 70 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को भी नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है मगर मेनका गांधी और वरुण गांधी को आउट कर दिया गया है। यह बता दें कि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए हादसे को लेकर अपनी ही सरकार को घेरते रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी नई कार्यकारिणी की सूची में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी रखे गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं।
कार्य समिति में रविशंकर भी
कार्यसमिति के मनोनित सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों में हर्षवर्धन, प्रकाश जावेडकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है। बिहार से राधा मोहन सिंह और झारखंड से रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More