पॉलिटिक्स

आरजेडी एमएलसी पर गरम हुए मुख्यमंत्री ,दोनों ओर से जमकर हो गई बहस


पटना संवाददाता
बिहार विधान परिषद में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर आरजेडी एमएलसी पर गर्म हो गए. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री का गुस्सा एक दूसरे आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर दिखा था. लेकिन आज आरजेडी एमएलसी सुबोध राय पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए,काफी देर तक दोनों के बीच बहस होती रही.
दरअसल बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में एक मंत्री सदस्य के पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे .इसी दौरान आरजेडी एमएलसी सुबोध रायभी पूरक प्रश्न के लिए खड़े हो गए. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खड़े होकर उन्हें समझाने की कोशिश की कि एक सदस्य के पूरक प्रश्न के जवाब के दौरान दूसरे को नहीं खड़ा होना चाहिए . लेकिन एमएलसी सुबोध राय ने मुख्यमंत्री से बहस शुरू कर दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा .उन्होंने सुबोध राय के बगल में विराजमान विधान पार्षद और पूर्व शिक्षा मंत्री रामचंद्र पूर्वे की ओर मुखातिब होकर कहा कि इतने अनुभवी आदमी बगल में बैठे हैं.उनसे कुछ सीखिए .उन्होंने रामचंद्र पूर्वे से कहा कि आपको नए सदस्यों को सिखाना चाहिए. लेकिन एमएलसी भी चुप होने को तैयार नहीं थे.मुख्यमंत्री जितना बोले जा रहे थे उतना ही सुबोध राय भी उधर से बोल रहे थे.सुबोध राय बैठने के बाद फिर एक बार उठ गए और कहा कि सत्तारूढ़ पक्ष के लोग भी पूरक प्रश्न के दौरान प्रश्न पूछते हैं . मेरी बारी में ही क्यों दर्द हो रहा है.सभापति अवधेश नारायण सिंह और मंत्री ने एमएलसी को समझाया .इसके बाद मामला शांत हुआ

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago