
Bharat varta desk: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम्रपाली बिल्डर ग्रुप के तत्कालीन सीएमडी अनिल शर्मा सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला 2 अगस्त 2014 को लखीसराय स्थित वहां के बहुत ही चर्चित बालिका विधापीठ शिक्षण संस्थान के पूर्व सचिव डॉ. कुमार शरद चंद्र की हत्या से जुड़ा हुआ है। इस मामले में मृतक की पत्नी उषा शर्मा के द्वारा पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी जिसकी गंभीरता और तमाम साक्ष्य , सबूतों को देखते हुए इस मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को इस मामले की तफ्तीश का आदेश पिछले महीने ही जारी किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके पूर्व आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अपार्टमेंट और फ्लैट कारोबार में गड़बड़ी के कारण भी जेल जा चुके हैं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More