Bharat varta desk : पूर्व सांसद आनंद मोहन को पटना की सैर कराने के मामले में कार्रवाईयों का सिलसिला जारी है। बिहार के जेल प्रशासन ने अब इस मामले में सहरसा जेलर मृत्युंजय कुमार, मुख्य कक्षपाल समेत तीन जेलकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सहरसा के जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अनुशंसा पर जेल आईजी ने की है। इसके पहले एसपी लिपि सिंह ने उन 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था जो आनंद मोहन को लेकर सहरसा जेल से पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे।
आनंद मोहन 3 घंटे तक कोर्ट में रहे और शेष समय इधर-उधर घूमते रहे। वह अपने पटना स्थित आवास पर भी गए जहां उनकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद और बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद भी मौजूद रहे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इससे संबंधित तस्वीर वायरल होने पर सरकार की खूब फजीहत हुई उसके बाद जेल और जिला प्रशासन हरकत में आया। फिर कार्रवाई शुरू हुई।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More