बड़ी खबर

आधी रात अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तेजस्वी यादव, व्यवस्था देख भड़के

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को देर रात में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। लोगों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर तेजस्वी यादव से काफी शिकायतें कीं। इस पर तेजस्वी यादव काफी नाराज हुए। उन्होंने लोगों की शिकायतें नोट भी कीं। आज तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य के सभी बड़े अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। आज की मीटिंग में पूरे जिले के अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में वे स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जिम्मे ही है।

तेजस्वी यादव ने निरीक्षण के दौरान फटकार लगाते हुए एक चिकित्सक से सवाल किया कि कितने दिनों से पीएमसीएच में काम कर रहे हैं? कितने दिनों का एक्सपीरियंस है?
अस्पताल में तेजस्वी यादव कुत्ता देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुत्ता घूम रहा है और हम खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। शव पड़ा हुआ है लेकिन रिपोर्ट करने वाला कोई नहीं है। लोगों ने शिकायत की कि अस्पताल में दवाएं नहीं मिलती हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उससे पहले वे हालात देखने के लिए आए हैं।
पीएमसीएच के बाद न्यू गार्डिनर हॉस्पिटल और गर्दनीबाग हॉस्पिटल का भी तेजस्वी यादव ने औचक निरीक्षण किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago