पॉलिटिक्स

आदिवासी संस्कृति को बचाने का संदेश देने को पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विधायक लोबिन हेम्ब्रम

रांची संवाददाता: झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम बजट सत्र में झारखंडी वेशभूषा में सदन पहुंचे। उनको इस ड्रेस में देखकर विधानसभा में भीड़ लग गई। उनकी इस वेशभूषा को देख सभी ने आश्चर्य किया। उन्होंने बताया कि आदिवासी वेशभूषा में विधानसभा इसलिए पहुंचे हैं, क्योंकि आज आदिवासी रीति-रिवाज और उनकी संस्कृति धीरे-धीरे समाप्त होते जा रही है। ऐसे में अन्य विधायकों को भी झारखंड की संस्कृति वेशभूषा के रक्षा को लेकर आगे आने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ आज आदिवासी वेशभूषा धारण विधानसभा पहुंचे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी संस्कृति खतरे में है। झारखंड में हेमंत सरकार और आदिवासी की सरकार आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने को लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है। जबकि पूर्ववर्ती बीजेपी की सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति जल, जंगल, जमीन की संस्कृति और वेशभूषा छीनने की कोशिश की। उसी संस्कृति को बचाने को लेकर एक उदाहरण स्वरूप आज विधानसभा पहुंचे हैं, ताकि विधानसभा में पहुंचने वाले आदिवासी विधायक आदिवासी वेशभूषा के साथ विधानसभा पहुंचे।उन्होंने कहा कि जब तक सदन चलेगा, तब तक वह आदिवासी वेशभूषा के साथ ही विधानसभा में पहुंचेंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

14 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

4 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

4 days ago