बड़ी खबर

आज विश्वकर्मा पूजा और पीएम मोदी का जन्मदिन, नई संसद भवन पर फहरा तिरंगा, विश्वकर्मा योजना लॉन्च

Bharat varta desk:

आज निर्माण के देवता विश्वकर्मा पूजा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर ने नई संसद पर पहली बार तिरंगा फहराया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्वकर्मा योजना लॉन्च किया ह

नई संसद के तीन मुख्य गेट हैं। इनमें से गजद्वार पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद का सत्र शुरू होने के 1 दिन पहले बटन दबाकर तिरंगा फहराया। लेकिन इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से पुरानी इमारत में बुलाया गया है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन संसद की पुरानी बिल्डिंग से कामकाज नई इमारत में शिफ्ट होगा। विशेष सत्र के बाकी के 4 दिन का कामकाज भी यही होगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का ऐलान किया था। योजना में 13000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। 

योजना का लाभ कौन उठा पाएगा?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिन लोगों को लाभ मिलेगा, उनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

8 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago