पॉलिटिक्स

आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलन के हैं खास मायने

पटना संवाददाता: दिल्ली दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. शाम 4 बजे मिलने का समय तय है.
इसके पहले कल शाम को मुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे. वैसे मुख्यमंत्री ने कल पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चुनाव के बाद दिल्ली का यह दौरा उनकी यात्रा है. मगर एनडीए के नेताओं के बीच आज मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री से मिलने के खास मायने निकाले जा रहे हैं. कहां जा रहा है कि कई अहम बिंदुओं पर दोनों नेताओं के बीच बात होने वाली है. हाल में सरकार के गठन और मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा तो होगी ही, आगे सरकार के कामकाज के बारे में भी दोनों नेता बात कर सकते हैं.

केंद्र में मंत्री बनने का मसला

सबसे अहम मसला जदयू कोटे से केंद्र में दो मंत्रियों की नियुक्ति है. बहुत दिनों से यह चर्चा चल रही है कि जदयू के लोकसभा सदस्य ललन सिंह और राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते हैं. कई बार इस मसले पर बहुत चर्चा हुई और मामला ठंडा पड़ गया. इसके पीछे क्या कारण बताया जा रहा है कि दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई. एक बार यह बात भी आई कि जदयू दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री चाहता है जिसके लिए भाजपा तैयार नहीं है. एक बार फिर एनडीए के गलियारे में यह चर्चा चल रही है.

बंगाल चुनाव
इसके अलावा दोनों नेता बंगाल चुनाव को लेकर भी बात कर सकते हैं. भाजपा हर हाल में बंगाल चुनाव को फतह करना चाहती है. दूसरी ओर जदयू वहां भाजपा से अलग होकर लड़ने की तैयारी में है. हो सकता है कि दोनों दलों के आपस में मिलजुल कर लड़ने पर चर्चा हो . कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध पर भी प्रधानमंत्री गंभीर है. इस पर वे मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 hours ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

2 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

2 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

3 days ago

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

3 days ago