
Bharat varta desk:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह में होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के मौके पर सक्रिय राजनीति की शुरुआत करेंगी । हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन किसी सार्वजनिक मंच पर सोमवार को नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने कल अपने ससुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो विषम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया है।
कल कल्पना का जन्मदिन था। उन्होने अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया। बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया।”
वहीं राजनीति में एंट्री लेने पर कल्पना सोरेने ने लिखा-“झारखण्डवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल (04 मार्च) से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं। जब तक हेमंंत जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी, आपकी सेवा करती रहूंगी।”
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More