
bharat varta desk: आज के दिन ही 30 जून 1855 को झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट के भोगनाडीह में अंग्रेजो के खिलाफ संथाल हूल का शंखनाद हुआ था। 20,000 से अधिक संथाल जनजाति के लोग एक जगह जुट कर सिदो और कान्हू नाम दो भाइयों के नेतृत्व में अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया था। संथाल हूल देखते ही देखते बिहार, झारखंड और बंगाल के बड़े भूभाग में फैल गया था। संथाल विद्रोह ने एक बड़े भूभाग से अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंका था। इस को कुचलने के लिए अंग्रेजों को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। 80 हजार से अधिक आंदोलनकारियों ने इस विद्रोह में भाग लिया थ। 30,000 से अधिक विद्रोही लड़ाई में शहीद हुए थे और बड़ी संख्या में अंग्रेजी व उनके सरपरस्त भी मारे गए थे। कार्ल मार्क्स ने इसे जन विद्रोह की संज्ञा दी है। कई इतिहासकारों ने भारत स्वतंत्रता का पहला संग्राम बताया है।
संथाल हूल की याद में हर साल 30 जून को भोगनाडीह हमें संथाल हूल समारोह का आयोजन किया जाता है। आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट के पंचकटिया में क्रांति स्थल पर पूजा अर्चना कर पंचकटिया में तोरण द्वार का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर क्रांति स्थल और तोरण द्वार को और बेहतर बनाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। पंच कटिया स्थित बरगद वृक्ष पर संथाल हूल के नेता सिदो को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। इसी जगह पर एक दरोगा को सिदो और कान्हू के नेतृत्व में विद्रोहियों ने मौत के घाट उतार दिया था। इस स्थल को क्रांति स्थल कहते हैं।
मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने संथाल हूल को याद करते हुए कहा कि यह इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। संथाल समाज ने अंग्रेजी दासता से देश को मुक्त कराने के लिए बड़ी और निर्णायक लड़ाई लड़ी थी।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More