
Bharat varta desk:
जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच एजेंसी ED सोमवार को उनसे पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित आवास पहुंची, हालांकि वे यहां नहीं मिले। एजेंसी यहां जरूरी कागजात खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में ईडी कार्यालय में जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम आज सुबह 7 बजे राजधानी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची. ईडी की यह टीम जब हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके शांति निकेतन में उनके आवास पर पहुंची तो वह नहीं मिले. कहा जा रहा है कि सोरेन आधी रात तक घर पर ही मौजूद थे लेकिन बाद में वह किसी अज्ञात जगह पर चले गये. ईडी की टीम को अभी तक हेमंत सोरेन की मौजूदा लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।
ईडी की टीम उनसे जमीन घोटाले में पूछताछ करना चाहती हैं. उनके आवास के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नया समन जारी किए जाने के बाद सोरेन अचानक दिल्ली पहुंचे थे.
इधर झारखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव ने आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर रांची और पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
उधर दूसरी ओर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव से पटना ईडी कार्यालय में पूछताछ जारी है। वह सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे. उनकी बेटी मीसा भारती भी साथ थीं। कुछ देर बाद वह अपनी मां राबड़ी देवी के आवास लौटीं और लालू यादव के लिए खाना लेकर दोबारा ईडी दफ्तर गईं।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More