बड़ी खबर

आईपीएस से आईएएस टॉपर बने आदित्य श्रीवास्तव

Bharat varta desk:

लखनऊ के रहने वाले व यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी हैं। अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनका इस बार तीसरा प्रयास था। पहली बार में पीटी में भी सफलता नहीं मिली थी। दूसरी बार में 236 वा रैंक आया और आईपीएस बनें। आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया में बीता और शुरुआती पढ़ाई सीएमएस अलीगंज से पूरी की। 12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की।

उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं। आदित्य की एक छोटी बहन भी है। वह नई दिल्ली में सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव गृहिणी हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

54 minutes ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago