
कहलगांव, भारत वार्ता संवाददाता:
आईपीएस की वर्दी पहने पति के संग फोटो खिंचवा कर फेर में फंस गई हैं कहलगांव की अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी यानी डीएसपी डॉक्टर रेशु कृष्णा। उन्होंने खुद इस फोटो को सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें पति और पत्नी दोनों वर्दी में दिख रहे हैं। फोटो वायरल होने लगा तो किसी ने उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उसे बिहार के पुलिस मुख्यालय को भेजा। मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर की एसएसपी नताशा गुड़िया ने मामले की जांच कराई। पाया गया कि आईपीएस की वर्दी में दिख रहे डीएसपी के पति वास्तव में आईपीएस अधिकारी नहीं हैं। एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। बाद में डीएसपी ने सोशल साइटस से फोटो को हटा दिया है मगर उसके पहले यह फोटो हजारों लोगों के पास पहुंच गया है। कानून के जानकार अधिवक्ता अरविंद गोयल का कहना है कि आईपीएस की वर्दी में फोटो खिंचवाना कानूनन जुर्म है। इसके लिए सजा का प्रावधान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस मुख्यालय इस मामले में कार्रवाई करने की तैयारी में है। वहीं डीएसपी ने इस मुद्दे पर कुछ बोलने से इनकार किया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More