बड़ी खबर

आइएएस अधिकारी पवन यादव गृह मंत्री के पीएस नियुक्त

Bharat varta Desk

आईएएस अधिकारी पवन यादव को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. मणिपुर कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पवन यादव केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्यरत थे. वे विष्णुपुर जिला के कलेक्टर भी रह चुके हैं. उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के पीएस के रूप में भी काम किया है. उनकी नियुक्ति साकेत कुमार के स्थान पर हुई है जो पिछले कई सालों से गृह मंत्री के पीएस के रूप में काम कर रहे थे. साकेत 2009 बैच के बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी हैं जो बांका के डीएम रह चुके हैं.

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उप सचिव के रूप में यादव के कार्यकाल में कटौती को मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने 2 अप्रैल 2027 तक की अवधि के लिए अमित शाह के निजी सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी. पवन को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने का अवसर भी मिला है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

21 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago