
पटना संवाददाता
देश के सबसे बड़े अस्पताल का निर्माण पीएमसीएच में कल से शुरू होने जा रहा है . यहां वर्ल्ड क्लास अस्पताल बनाने की तैयारी है जिसकी बड़ी खासियत यह होगी कि उसकी छत पर हेलीपैड बनेगा. जहां गंभीर रूप से बीमार मरीज एयर एंबुलेंस से सीधे उतारे दे जा सकेंगे . इस अस्पताल के बनने से बिहार के मरीजों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.
कल यानी 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल निर्माण की आधारशिला रखेंगे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद व रेणु देवी भी मौजूद रहेंगे.
बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल निर्माण शुरू करने की तैयारी में जुटे हुए हैं . शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों की टीम के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया .
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने जानकारी दी है कि निर्माण कार्य से अस्पताल की चिकित्सकीय सेवा प्रभावित नहीं हो, इसलिए इसे तीन चरणों में पूरा किया जायेगा. अस्पताल को 7 साल में बना कर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसको बनाने में 5540.07 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है.
पहुंचना होगा आसान
अस्पताल में जाने के दौरान मरीज जाम में नहीं फंसे ,इसके लिए गांधी मैदान से पीएमसीएच को जोड़ने के लिए एनआइटी तक डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जायेगा.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More