पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। न सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेड मिल पा रहा और न ही निजी अस्पतालों में। आपदा के इस समय मेंऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाइयों की कालाबजारी जारी है। शासन-प्रशासन मरीजों को सुविधाएं देने और कालाबजारी रोकने दोनों में अब तक विफल साबित हुई है। कोरोना से हाहाकार ऐसा मचा है कि अब डॉक्टरों का एसोशिएशन भी राज्य में लॉकडाउन लगाने की गुहार लगा रहा। हाईकोर्ट से भी सरकार को फटकार लगा है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पतालों का निरीक्षण की बजाए सड़कों का निरीक्षण करने निकलते हैं। आज मुख्यमंत्री का काफिला एक बार फिर पूरे पटना में लाव लश्कर के साथ देखने को मिला। अब यह सवाल उठता है कि क्या सड़कों पर घूमने से स्थितियों पर नियंत्रण पाना संभव है क्या? केंद्र सरकार द्वारा रेमडिसवीर इंजेक्शन भेजे जाने के बावजूद अस्पतालों में मरीज को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा। वही इंजेक्शन बाजार में महंगे दामों में ब्लैक मिल जा रहा। अभी तक स्वास्थ्य विभाग का कॉल सेंटर सही से काम नहीं कर रहा। सरकारी अस्पतालों की स्थिति बदतर है। इलाज के अभाव में मरीज तड़प-तड़प कर मर रहे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय निजी अस्पताल मेदांता की तैयारियों का जायजा कर वाहवाही लूटने के प्रयास में लगे हैं। जबकि जानकारी के अनुसार मेदांता ने अपने अस्पताल भवन को सरकार को देने से मना कर दिया। मेदांता द्वारा अपना कोविड वार्ड शुरू किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री अस्पतालों की स्थिति सुधारने की बजाए सड़कों पर भीड़ का हालत देखने निकलते हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह भी मुख्यमंत्री सड़कों पर निरीक्षण करने निकले थे। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद अब बिहार में पूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। आज एक बार फिर मुख्यमंत्री सड़कों पर निरीक्षण करने निकले। उनके साथ मुलाज़िमों की फौज भी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अपने मुलाज़िमों के सलाह से मुख्यमंत्री ऐसा कौन सा कदम उठाते हैं जिससे कि राज्य में कोरोना से मची हाहाकार की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More
Bharat varta Desk हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर… Read More