बड़ी खबर

अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी, मुख्यमंत्री के सलाहकार समेत 10 लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

Bharat Varta desk: सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव समेत उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई साहिबगंज जिले में 1000 करोड़ से अधिक अवैध पत्थर खनन के मामले में हो रही है।

रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं।‌ किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के करीबी कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है।

साहिबगंज के डीसी पर कसा शिकंजा


अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव भी घेरे में आ गए हैं। साहिबगंज स्थित उनके सरकारी आवास और राजस्थान स्थित उनके घर की तलाशी ली जा रही है। साहिबगंज नगर क्षेत्र के डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास पर भी रेड जारी है।

इन लोगों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
साहिबगंज में खोदनिया ब्रदर्स और पूर्व विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम तलाशी ले रही है। इसके अलावा कोलकाता में अभय सरावगी और होटवार जेल के एएसआई अवधेश कुमार के ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

10 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago