बड़ी खबर

अरुण कुमार सिंह हो सकते नए मुख्य सचिव,आमिर सुबहानी का पत्ता साफ


पटना संवाददाता
बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह अरुण कुमार सिंह सूबे के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं. वर्तमान में वे विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं. इसके साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के आमिर सुबहानी का पत्ता साफ हो गया है. लंबे अरसे से गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम कर रहे सुबहानी इस पद से हटाए जाएंगे . वे अगले विकास आयुक्त हो सकते हैं. नए गृह सचिव के रूप में कई नामों की चर्चा है.

दीपक कुमार को एक्सटेंशन नहीं

राज्य सरकार ने दीपक कुमार को तीसरी बार 6 महीने के लिए अवधि विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था मगर इसकी मंजूरी नहीं मिली. इसके साथ रिटायर होने के बाद दीपक कुमार के मुख्यमंत्री के परामर्शी होने की बात कही जा रही है.

कौन हैं नए नए मुख्य सचिव
अरुण कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं. पश्चिम चंपारण के रहने वाले अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को रिटायर होने वाले हैं. उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है. वे जल संसाधन और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

59 minutes ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

16 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

16 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago