
नई दिल्ली, भारत वार्ता प्रतिनिधि : दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बंगला आतिशी को दे दिया गया है। अब आतिशी का नया पता एबी-17, मथुरा रोड होगा, जबकि सिसोदिया का ‘जेल’ में है। पहले यह बंगला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पास था। लोक निर्माण विभाग द्वारा 14 मार्च, 2023 को जारी किए गए एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, आतिशी को पत्र जारी होने के 8 दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति देने के लिए कहा गया है। मनीष सिसोदिया को 21 मार्च या उससे पहले बंगला खाली करने को कहा गया है।
आतिशी को इस महीने की शुरुआत में ही सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया था। उन्हें सिसोदिया की जगह दिल्ली का शिक्षा मंत्री बनाया गया है। दिल्ली में शराब घोटाले के आरोपों में घिरे मनीष सिसोदिया और जेल में पहले से ही बंद सत्येंद्र जैन अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार में सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मंत्रीमंडल में शामिल कर सिसोदिया और जैन के मंत्रालयों को सौंप दिया था।
भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल अपने दोस्त से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने मनीष सिसोदिया को बंगला से बेदखल कर दिया है। जबकि मनीष सिसोदिया सीबीआई और ईडी के समक्ष दलील दिया करते थे कि उनकी बहुत पत्नी बीमार हैं। ऐसी स्थिति में बंगला खाली कराना यह बताता है कि केजरीवाल अपने दोस्त से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More