धर्म/अघ्यात्म

अयोध्या राम मंदिर: राष्ट्रपति ने दिया पहला चंदा, सौंपा 5 लाख 100 रुपये का चेक

News N Live Desk: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत आज से हो गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले 5 लाख 100 रुपये का समर्पण निधि दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख जी को एक लाख रुपए का चेक दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोढाकिया ने 11 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। गोंविदभाई ढोढाकिया लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

24 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago