
News N Live Desk: नई पीढ़ी को हिंदू समाज की मान्यताओं, परंपराओं से अवगत करने के उद्देश्य से 16 जनवरी को अयोध्या में रामायण पर आधारित ‘सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या स्थित अमावा राम मंदिर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के बालक भाग ले सकेंगे। रामायण के प्रश्न क्विज के शैली में प्रस्तुत किए जाएंगे। यह अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नं.- 9120019934 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उक्त जानकारी महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से जारी किया गया है। ‘सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता’ के आयोजन समिति में सायण कुणाल, मृणाल किशोर, शानू, निभय, वैभव, तुषार, शांतनु आदि हैं।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More