पॉलिटिक्स

अयोध्या दौरे पर मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, पूछा- डॉक्टर आते हैं देखने ?

अयोध्या : रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जिले में दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शननगर में बने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल पहुंचे और बच्चा वार्ड में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया. इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों, बच्चों और उनके तीमारदारों से बात चीत करके उनका हाल चाल जाना. इसके साथ ही इस बात की जानकारी भी ली कि उन्हें अस्पताल में सुविधाएं मिल रहीं हैं कि नहीं.

तीमारदारों से की बात
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के बच्चा वार्ड में प्रवेश करते ही उन्होंने पूछा कि बच्चे कब से भर्ती हैं. छोटे बच्चे की मां से पूछा कि क्या हो गया, जवाब मिला बुखार है. फिर सवाल किया कि डॉक्टर देखने आ रहे हैं, महिला ने हां में सिर हिलाया तो मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए. इसके बाद दूसरे बच्चे के तीमारदार से पूछा कि आप लोग कहां से हैं, जवाब मिला सरायरासी से. क्या हो गया बच्चे को, जवाब- बुखार है. फिर पूछा कि कब से तो परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर से है, लेकिन चार दिन से भर्ती हैं.

इसके बाद बच्चों से बात करने के लिए सीएम आगे बढ़े. उन्होंने वहां भर्ती एक बच्ची से पूछा कि स्कूल जा रही है, बच्ची ने बताया कि नहीं जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पूछा से कब से, बच्ची ने जवाब दिया कि एक साल से. उन्होंने कहा कि घूम रही थी क्या, खराब पानी पी लिया होगा न, कैसे बीमार हुई. इसके बाद बताया कि पानी गर्म करके उसे ठंडा कर लो और पियो, इससे नुकसान नहीं होगा और घूमना नहीं अभी, इससे बचो.

सीएम ने कहा ये
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2017 से 2021 के बीच महज साढ़े चार सालों में 32 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं. योगी ने कहा, ”अब तक 59 जिलों को मेडिकल कॉलेज से कवर कर दिया गया है और केंद्र सरकार के सहयोग तथा राज्य सरकार खुद के संसाधनों से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खड़ी कर रही है. अगले छह माह में प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज होंगे.”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

17 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago