
सेंट्रल डेस्क: जो वाइडन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में कल शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया है .उनके साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस भी उपराष्ट्रपति के रूप में पदासीन हो गई हैं .
78 वर्षीय बाइडन ने सौ वर्ष पुरानी बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली.बाइडन अमेरिका के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति हैं.इनका शपथ ग्रहण 20 जनवरी को हुआ .
हर साल 20 जनवरी को ही शपथ ग्रहण
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर बार 20 जनवरी को ही अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होता है. जबकि चुनाव ढाई महीने पहले ही हो जाता है.राष्ट्रपति के चुनाव के ढाई महीने बाद 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इसलिए किया जाता है कि यह तिथि अमेरिका के संविधान में तय किया है.
पहले 4 और 5 मार्च को लेते थे शपथ
1937 के पहले तक अमेरिका के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 5 मार्च को आयोजित किया जाता था. जॉर्ज वाशिंगटन ने 30 अप्रैल 1793 को शपथ लिया था. जेम्स मोनरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की राय पर 5 मार्च 1821 को शपथ लिया था .
संविधान संशोधन के बाद 20 जनवरी तय
इसके बाद अमेरिकी संविधान में 20वां संशोधन किया गया और राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तिथि 20 जनवरी तय की गई. इसके बाद 20 जनवरी 1937 को फ्रेंकलीन डी रूजवेल्ट पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 20 जनवरी को शपथ ली थी.
और कई रोचक तथ्य—-
-विलियम हेनरी हैरीसन ने ग्रहण के बाद सबसे लंबा भाषण दिया था . 1 घंटा 45 मिनट का उनका भाषण एक रिकॉर्ड है. सबसे संक्षिप्त भाषण जॉर्ज वॉशिंगटन ने दिया था. कल वाइडन ने 21 मिनट का भाषण दिया.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More