
US Election Update : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो. बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। बाइडेन ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे दो अहम राज्यों में जीत हासिल कर राष्ट्रपति पद के अपने दावे को मजबूत कर लिया। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई और शुरुआती व्यापार के बाद यह 41 हजार के आंकड़े के पार पहुंच गया। दूसरी तरफ निफ्टी भी 140 अंकों की बढ़त के साथ 12 हजार के आंकड़े को पार कर गया।
फिलहाल जॉर्जिया और पेंसिलवेनिया जैसे दो अहम राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। बाइडेन ने इस बढ़त के बाद कहा कि उन्हें जीत का भरोसा है, पर यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे अमेरिकी लोकतंत्र और अमेरिकी लोगों की होगी। उन्होंने कहा कि आगे प्रगति के लिए हमें अपने विरोधियों से दुश्मन की तरह बर्ताव बंद करना होगा। हम दुश्मन नहीं हैं।
हालांकि मौजूदा रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने मतगणना में बुधवार को ‘धोखाधड़ी’ का दावा किया और कहा कि वह इसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लाखों मतों की गिनती अब भी चल रही है और कई महत्वपूर्ण राज्यों में परिणामों की घोषणा होनी अभी बाकी है। ट्रंप और बाइडेन दोनों ने कहा है कि वे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जीतने जा रहे हैं। यह चुनाव अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक विभाजक और कटु चुनावों में से एक है।
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More