बड़ी खबर

अमृत लाल मीणा के मुख्य सचिव बनने का रास्ता हुआ साफ, केंद्र सरकार ने विरमित किया

Bharat varta desk

बिहार कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अमृतलाल मीणा को केंद्र सरकार ने बिहार‌ के लिए विरमित कर दिया है। इसके लिए बिहार सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया था। अमृतलाल केंद्र में कोयला सचिव के पद पर तैनात थे। वे बिहार में भी अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं। इसके बाद से उनके बिहार के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया है। कल बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा रिटायर कर रहे हैं। इसके साथ नए मुख्य सचिव का नोटिफिकेशन होगा।

नए डीजीपी ने कार्यभार संभाला

इसके पहले आज बिहार के नए डीजीपी आलोक राज ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहाहै कि वे जनता के लिए काम करेंगे, जनता का विश्वास हासिल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Oplus_131072
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

13 hours ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

15 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

2 days ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

3 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

3 days ago