
Bharat varta desk: जदयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने वामपंथ का दामन छोड़ कांग्रेस का झंडा थाम लिया है। वहीं अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि कैप्टन के सलाहकार रवीन ठुकराल ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पत्रकारों से कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उधर गृह मंत्री से मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरेंद्र ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिला। इस दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसानों के आंदोलन पर चर्चा की। उनसे कानूनों को निरस्त करने के साथ इस संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया। साथ ही एमएसपी गारंटी देने की मांग की।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More