
चुनाव आते-आते अकेली बच जाएंगी ममता : अमित शाह
कोलकाता से विशेष प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल अभियान शनिवार को शुरू हुआ.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उन्होंने जोर का झटका दिया . टीएमसी के दिग्गज नेता रहे शुभेंदु अधिकारी, एक सांसद, आठ विधायक, एक पूर्व मंत्री समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए.
आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, सीपीएम के अच्छे लोग आज पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ममता दीदी कहती हैं कि बीजेपी दलबदल करती है, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आपकी मूल पार्टी क्या थी? आप कांग्रेस छोड़कर आईं थीं, तब वह दलबदल नहीं था क्या? उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत हुई है . चुनाव आते-आते टीएमसी में केवल ममता ही बच जाएंगी .अमित शाह ने ममता बनर्जी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें अपने भतीजा को मुख्यमंत्री बनाने के सिवाय और कुछ नहीं दिख रहा है. बंगाल के नौजवानों, किसानों और आम आदमी उनकी नजर में कुछ नहीं है.
शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने मां, माटी, मानुष को तोलाबाजी, भतीजाबाद और भ्रष्टाचार में बदल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर किसानों को जो ₹6000 दे रहे हैं उसे ममता बंगाल की किसानों तक नहीं पहुंचने दे रही है .
भाजपा को 200 सीटें
उन्होंने कहा कि हर कोई ममता से नाराज है. चुनाव में भाजपा को 200 सीटें मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत हासिल कर भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी. भाजपा का कोई कार्यकर्ता ममता बनर्जी को हराएगा. उन्होंने लोगों से कहा कि आपने सभी दलों को मौका दिया, इस बार भाजपा को एक मौका दें ,हम सोनार बांग्ला का सपना पूरा करेंगे.
खुदीराम बोस के परिजनों से मिले
अमित शाह पश्चिम मिदनापुर में महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जन्मस्थली में जाकर धरती को नमन किया .उनके परिजनों से मिले. उन्हें सम्मानित भी किया. आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस के योगदान को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि गीता हाथ में लेकर खुदीराम बोस फांसी के तख्ते पर चढ़ गए थे. वे क्रांतिकारियों के लिए के लिए प्रेरणा के स्रोत बने. अमित शाह ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद को भी याद किया.
किसान के घर दाल -भात
अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख और बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ बंगाल बीबेलिजूरी गांव में किसान के घर जमीन पर बैठकर दाल भात खाया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More