
रांची संवाददाता : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की । मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में झारखंड के कई सपूतों के नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। इन्हीं सपूतों में एक पांडेय गणपत राय थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की जड़ें हिला दी थी । देश की आजादी की खातिर उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था । इनकी शहादत को कभी भूल नहीं सकते हैं। इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन मे अपनाने का संकल्प लें । 1857 के आंदोलन के वीर शहीद पांडेय गणपत राय को शत शत नमन करते हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More