
Bharat varta desk:
भारत बायोटेक के को वैक्सीन को 2 से 18 साल के बच्चों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मजुरी केंद्र सरकार ने दे दी है।
यह मंजूरी कोरोनावायरस को लेकर गठित विशेषज्ञों की समिति ने दी है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों को पूरा किया था। यह 78% असरदार साबित हुई है। इसके बाद अक्टूबर के शुरू में ड्रग्स एंड कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) के समक्ष परीक्षण की रिपोर्ट जमा कराई गई थी।
विशेषज्ञ पैनल ने एक बयान में कहा, “विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, समिति ने आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीके के बाजार प्राधिकरण को मंजूरी देने की सिफारिश की है।” भारत में बनी इस वैक्सीन को दो खुराक में बच्चों को दिया जाएगा। पहली खुराक के 20 दिनों के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More