
Bharat varta desk: सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉन्च किया। इस योजना के तहत देश में हर नागरिक की अब हेल्थ आईडी तैयार होगी। इस योजना की लॉन्चिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कदम क्रांतिकारी है। इस योजना के जरिए देश के गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को इलाज में काफी सहूलियत मिलती रही है।
लेकिन अब इसके डिजिटल फॉर्म में आने से इसका और भी विस्तार हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अब हर किसी को हेल्थ आईडी मिलेगी। इसकी मदद से मरीज और डॉक्टर अपने रिकॉर्ड्स चेक कर सकते हैं। इसमें डॉक्टर्स, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन होगा। पीएम मोदी बोले कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश के सामान्य नागरिक की ताकत बढ़ा दी है. हमारे देश के पास 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल यूजर, 80 करोड़ इंटरनेट यूजर, 43 करोड़ जनधन बैंक खाते हैं, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं है।
.
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More