
Bharat varta desk: चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले बिहार के प्रशांत किशोर आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देश के प्रमुख राजनेताओं को पटाने में लगे हैं। पिछले दिनों वे मुंबई में शरद पवार से मिले थे। अब वे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर डोरा डालने में लगे हैं।
इस क्रम में वे आज दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे और उनसे मिले। उस दौरान प्रियंका गांधी और वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की भी मौजूदगी रही। यहां बता दें कि प्रशांत किशोर के पास पंजाब कांग्रेस की विधानसभा चुनावी की रणनीति की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी क्या बात हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है मगर लोग बता रहे हैं कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए काम किया था लेकिन वहां कांग्रेस की मिट्टी पलीद हो गई। जानकार बता रहे हैं कि अभी देश में ज्यादातर नेता सीधे तौर पर जनता से दूर हो रहे हैं। वह बहुत ही मजबूरी में जनता के बीच जाना चाहते हैं। ऐसे में प्रशांत किशोर की तरह कई युवक ऐसे हैं जो अपनी टीम बनाकर राजनेताओं के लिए पथ प्रदर्शन का काम कर रहे हैं। यहां बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार में भी कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पथ प्रदर्शन के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें यहां मुख्यमंत्री ने सरकार का सलाहकार बनाकर मंत्री का दर्जा भी दिया था मगर कुछ ही दिनों में उसे छोड़कर प्रशांत किशोर चले गए।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More