
Bharat varta desk: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव अब अपनी मां विधान पार्षद राबड़ी देवी के आवास में रहेंगे। मंगलवार की रात उन्होंने अपने आवास से जरूरी सामानों के साथ सर्कुलर रोड स्थित अपनी मां के आवास पहुंच गए और रात वहीं बिताई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज प्रताप ने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश उनकी मां के आवाज से ही होती है इसलिए उन्होंने अपनी मां के साथ ही रहने का फैसला किया है। यहां बता दें कि तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसी आवास में रहते हैं यानी अपनी मां के आवास में। बता दें कि पिछले दिनों तेज प्रताप पर एक राजद कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह राजद कार्यकर्ता उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव का नजदीकी बताया जाता है। कई घटनाक्रमों के आधार पर लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में लालू प्रसाद के परिवार का विवाद बढ़ेगा क्योंकि इन घटनाओं के जरिए तेज प्रताप और तेजस्वी एक-दूसरे के आमने-सामने होते जा रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More