ब्रेकिंग न्यूज़

अब भागलपुर विश्वविद्यालय की बदलेगी तस्वीर ,अंग क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कुलपति को मिलेगा सहयोग


भागलपुर संवाददाता
प्रताप विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर उग्रमोहन झा के नेतृत्व में अंग क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का शिष्टमंडल भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता से मिला. इसमें शामिल भागलपुर की मेयर सीमा शाह,
जिला परिषद के अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान ने कुलपति को भरोसा दिलाया गया कि भागलपुर शहर के लोगों की ओर से पूरा सहयोग विश्वविद्यालय की तस्वीर बदलने में दिया जाएगा . कुलपति से कहा गया कि आप यहां के छात्रों की बेहतरी के लिए अपने कौशल का भरपूर उपयोग करें. प्रोफेसर मोहन झा ने विश्वविद्यालय के शोध कार्य को उच्च स्तरीय बनाने के लिए अपने अनुभवों को साझा किया . डॉ झा में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई शोध किए हैं.

कूड़ा प्रबंधन में सहयोग करेंगी कुलपति

कुलपति ने बातचीत के क्रम में कहा कि वह कूड़ा प्रबंधन में विशेषज्ञ की भूमिका निभा सकती हैं .इस क्षेत्र में उनका व्यापक शोध है एवं कार्य अनुभव है.बतौर कुलपति विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षिक संस्थान नहीं है बल्कि यह सामाजिक सरोकार का द्योतक है.
डॉक्टर शंभू दयाल खेतान ने कहा कि विश्वविद्यालय को बहुत समय के बाद एक नियमित कुलपति मिल सका है.शहर को आप से बहुत अपेक्षाएं हैं.

भैरवा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण: मेयर
मेयर सीमा साह ने कुलपति को बताया कि जल्द ही विश्वविद्यालय के समीप भैरवा तालाब को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन के अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता होगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago