
पटना संवाददाता: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के नए प्रभारी कुलपति डॉ आर के सोहा ने और दूसरे अधिकारी व वैज्ञानिक अब सीधे किसानों के खेतों में पहुंचेंगे. किसानों को सरकार की नई योजनाओं और खेती के नए तरीकों के बारे में बताएंगे. साथ में खेती में सुधार के लिए उनसे फीडबैक लेंगे.
प्रभारी कुलपति ने कहा है कि अब कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय के सभी शोध किसानों के फीडबैक पर आधारित हो. प्रभारी कुलपति कल खुद पूर्णिया के एक गांव में जा रहे हैं. वहां किसानों से बात करेंगे. उनकी समस्या समझेंगे.
12 अधिकारियों की बनी टीम
कुलपति ने बताया कि बीएयू का काम राज्य के 25 जिलों में चल रहा है. 21 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र है और 6 कॉलेज हैं.
विश्वविद्यालय के 12 अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो वैज्ञानिकों के साथ गांवों में जाएंगे. किसानों के खेतों में जाकर उन्हें यह बताएंगे कि कौन सा तरीका अपनाएं ताकि अच्छी फसल और ज्यादा उत्पादन हो. कृषि विज्ञान केंद्रों और कॉलेजों में जो शोध हो रहे हैं उनका किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की योजना बनाई गई है. प्रभारी कुलपति ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी किसानों से खेती के विभिन्न पहलुओं में आ रही समस्याओं की जानकारी लेंगे.
किसानों की चुनौतियों को बनाएंगे शोध का आधार
खासकर जलवायु पर आधारित खेती करने में किसानों की चुनौतियों को शोध का आधार बनाया जाएगा. डॉक्टर आरके सोहाने का मानना है कि किसानों से बातचीत के दौरान व्यवहारिक बातें निकलेगी जिसे शोध में शामिल करने से उसकी उपयोगिता बढ़ेगी. इसके लिए अधिक से अधिक अधिकारी और वैज्ञानिकों को किसानों से जोड़ा जाएगा.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More