पॉलिटिक्स

अब क्या सुब्रमण्यम स्वामी भी TMC में शामिल हो रहे हैं? ममता बनर्जी के साथ मुलाकात के बाद उठे सवाल

नई दिल्ली : भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब सुब्रमण्यम स्वामी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं? हाल के दिनों में दूसरे दलों के कई नेता अपनी पार्टियां छोड़कर TMC में शामिल हुए हैं, ऐसे में सुब्रमण्यम स्वामी और ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। सुब्रमण्यम स्वामी और ममता बनर्जी की मुलाकात की तस्वीरे TMC ने ही अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर की हैं।

मंगलवार को कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तीनों नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कीर्ति आजाद के साथ उनकी पत्नी पूनम आजाद और पुत्र भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इसके साथ ही गीतकार जावेद अख्तर और राजनीतिक कार्यकर्ता-स्तंभकार सुधींद्र कुलकर्णी ने ममता से अलग मुलाकात की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

23 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago