
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि नांगरहार प्रांत के गनीखेल जिले में हुए विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गए हैं।हमला एक मस्जिद के पास उस समय हुआ जब स्थानीय लोग दोपहर की नमाज के लिए इकट्ठा हो रहे थे। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि विस्फोट के बाद कई हथियारबंद लोग प्रांतीय जिले की इमारतों में घुसना चाहते थे, लेकिन अफगान सुरक्षा बलों ने इमारत में उनके पहुंचने से पहले ही उन्हें मार गिराया।किसी संगठन ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट के सहयोगी संगठन और तालिबान दोनों इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।दोनों समूहों ने अफगान सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा कर्मियों और नागरिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगान सरकार और तालिबान दोनों के प्रतिनिधि दोहा में 29 फरवरी 2020 को हस्ताक्षरित यूएस-तालिबान शांति समझौते के बाद देश के दशकों लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्य पूर्वी राज्य कतर में अंतर-अफगान वार्ता खोल रहे हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More