बड़ी खबर

अपराधियो ने गार्ड की हत्या कर वैन कर्मी से लुटे 45 लाख

सुपौल संवाददाता: जिले के जदिया थाना के मुख्य बाजार में एटीएम में पैसा डालने जा रहे एसआईएस सिक्योरिटी के गार्ड के हाथ से बैग में रखे 45 लाख रुपए अपराधियों ने लूट लिया. इसके साथ
गार्ड की गोली मार हत्या कर दी.लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 4-5 राउंड हवाई फायरिंग भी किया.एटीएम में रुपया डालने वाले निजी कंपनी एसआईएस के कर्मचारी आशीष सिंह ने बताया कि एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपया डालने का काम उनकी कंपनी करती है.जदिया कुमारखंड रोड में 7 नंबर एटीएम में रुपया डालने गए थे।

बैग लेकर एक कर्मचारी और गार्ड जैसे ही एटीएम के पास पहुंचे वहां खड़े एक युवक ने गार्ड के सिर में गोली मार दी और रुपया वाला बैग ले लिया. बैग में 45 लाख रुपया था. बदमाश हवा में फायर करते हुए बाइक पर बैठे एक अन्य बदमाश के साथ भाग निकला.मृतक गार्ड संजय पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. एसपी मनोज कुमार ने कहा कि 45 लाख रुपया लूट की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है. बदमाशों ने गार्ड के सिर में गोली मारी है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

14 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago